फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉल फ्री नंबर पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत टॉल फ्री नंबर 1800-180-2873 पर की जा सकती है। जिला मुख्यालय नाहन में स्थापित इस नंबर पर आने वाली शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी त्वरित कार्रवाई करेंगे। कार्यकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने भी मतदाताओं की सुविधा के लिए टॉल फ्री नंबर 1950 स्थापित किया है।
विज्ञापन

कार्यकारी उपायुक्त ने कहा कि चुनाव आचार संहिता से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय में विशेष प्रकोष्ठ भी स्थापित किया है। इसका नोडल अधिकारी, जिला योजना अधिकारी अनुज शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा प्रकोष्ठ में तीन दूरभाष नंबर भी स्थापित किए गए हैं। यही नंबर 01702-222206, 222207 तथा 223208 हैं। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा फैक्स नंबर 01702-224400 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि शिमला लोकसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक एनके बंसल का मोबाइल नंबर 89886-84561 और शिमला कार्यालय का दूरभाष नंबर 0177-2815756 है। इस पर भी इस तरह की शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा सी-विजिल एप पर भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकती है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकता है। इस एप को ऑन करके स्पॉट की वीडियो खींच कर भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी जा सकती है। सी-विजिल पर प्राप्त शिकायत पर एक सौ मिनट के भीतर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि वीडियो लेने के स्थान की जानकारी और समय इत्यादि स्वत: ही एप पर आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस एप पर पुरानी वीडियो इत्यादि लोड नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें