फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन/ददाहू (सिरमौर)। वीर हनुमंत जयंती पर जिला सिरमौर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान वीर बजरंग बली के जयघोषों से मंदिर गूंज उठे। सुबह के समय मंदिर परिसरों में पूजा-अर्चना के साथ-साथ हवन यज्ञ हुए।

सैकड़ों लोगों ने हवन यज्ञों में पूर्णाहुति डालकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। नाहन शहर के कालीस्थान तालाब के साथ वट वृक्ष के नीचे स्थापित हनुमान मंदिर, शहर के विक्रम कैसल के अलावा शहर के कई मंदिरों में संकटमोचन श्री हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हनुमान को सिंदूर लगाया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हनुमान के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर नाहन शहर में झांकी भी निकाली गई। झांकी शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। शुक्रवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद भंडारों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हनुमान जयंती का पर्व शुक्रवार को ददाहू और आसपास के इलाकों में भी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। बजरंग दल की ददाहू इकाई ने शुक्रवार को ददाहू बाजार में हलवे का प्रसाद बांटा। वहीं, ददाहू के साथ लगते खदाल गांव के 11 मुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष रौनक देखने को मिली। यहां अखंड रामायण पाठ की समाप्ति पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि ठीक दो साल पहले खदाल में जलाल नदी के तट पर 11 मुखी हनुमान मंदिर की स्थापना की गई थी। हनुमान की आदमकद प्रतिमा को जयपुर से मंगाकर स्थापित किया गया है। जयंती के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ भक्ति गीत, संगीत व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें