फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। श्री रेणुका जी-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर 25 जनवरी की रात अनियंत्रित होकर कार के खाई में गिर जाने से घायल हुए एक युवक ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। नाहन शहर के युवक की मौत से मातम का माहौल है। बुधवार को पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि 25 जनवरी की रात एक कार (एचपी71-3223) में चार लोग नाहन से हरिपुरधार की ओर आ रहे थे। सुंदरघाट में बर्फबारी का आनंद लेने के उपरांत ये लोग वापस आ रहे थे कि मंडोली के समीप चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और गाड़ी तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि सड़क पर पाला जमने के कारण उतराई में गाड़ी स्किड हो गई। हादसे के बाद घायल स्वयं सड़क तक पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सहायता के लिए फोन किया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन को घर भेज दिया गया जबकि एक युवक रोहित विश्नोई को अंदरूनी चोट के कारण पीजीआई रेफर किया गया। थाना प्रभारी जीतराम ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरानर रोहित विश्नोई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें