फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतौन में बनेगा गोसदन, पंचायत के नाम की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। सतौन में लावारिस पशुओं के आतंक से स्थानीय ग्रामीण मुश्किलों का सामना कर रहे है। ग्रामीणों ने लावारिस पशुओं के आतंक से खेतों में फसल की बिजाई बंद कर दी है। हालत यह है कि इस बार सैकड़ों बीघा जमीन बंजर रही। खैर, अब लावारिस पशुओं से हो रहे नुकसान से अब ग्रामीणों को निजात मिलेगी। सरकार ने गोसदन के लिए दो बीघा जमीन पंचायत के नाम कर दी है। इसका इंतकाल भी पंचायत के नाम दर्ज किया जा चुका है। गौरतलब है कि पंचायत कई सालों से गोसदन खोलने को लेकर प्रयासरत थी। लेकिन, जमीन न होने के कारण गोसदन खोलने में मुश्किलें सामने आ रही थीं। अब यहां गौसदन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने दो बीघा जमीन पंचायत के नाम कर दी है। पंचायत प्रधान रजनीश चौहान, उपप्रधान रामेश्वर शर्मा, वार्ड सदस्य विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गोसदन खोलने के लिए पंचायत प्रयासरत है। जमीन पंचायत के नाम हो चुकी है। इसके लिए पंचायत ने उपायुक्त सिरमौर का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें