फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के काफिले के आगे पुलिस भी लाचार

विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के काफिले के आगे कोलर में यातायात नियमों को तोड़ते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सरकार हमारी है... डर काहे का। बस इसी सोच के साथ स्वास्थ्य मंत्री के काफिले के आगे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यातायात के सारे नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। कोलर में पीएचसी के शिलान्यास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के कार्यक्रम में बाइकर्स ने बिना हेलमेट पहने पुलिस की समक्ष ही सारे नियम तोड़ डाले। बाइक राइडर के साथ पीछे बैठे किसी भी सवार ने हेलमेट पहनना उचित नहीं समझा। अपनी सुरक्षा को धत्ता बताने वाले इन बाइकरों ने हेलमेट पहनने की अपेक्षा पार्टी के झंडे उठाने उचित समझे। वहीं, पुलिस भी इस मामले में लाचार दिखी। पुलिस आम आदमी के धड़ल्ले से चालान जरूर करती है लेकिन पार्टी के कार्यक्रम में ऐसा कुछ नहीं दिखा। बेरोकटोक भाजपा कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर पुलिस के समक्ष ही यातायात नियमों की अवहेलना करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें