मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओं के शुभारंभ और शिलान्यास
डीसी सिरमौर ने अधिकारियों को बैठक में दिए जरूरी दिशा निर्देश
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय सिरमौर दौरे आएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार जिला सिरमौर के 2 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान कई विकास योजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास किया जाएगा। सीएम 13 अप्रैल को पांवटा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। पांवटा नप के खेल मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिलाधीश सिरमौर ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली। कार्यक्रम को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।
शुक्रवार को पांवटा एसडीएम कार्यालय में जिलाधीश ललित जैन ने बैठक में सभी अधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और बेहतर ढंग से व्यवस्था करने के लिए निर्देश भी दिए। बैठक में एसडीएम एलआर वर्मा, डीएसपी प्रमोद चौहान, बीडीओ अभिषेक मित्तल, पांवटा नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, अजय शर्मा, अश्वनी धीमान, एसएस नेगी व रण सिंह चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
---------------
सुुरेश तोमर
...