फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र आज से, मां के जयकारों से गूंजेगा त्रिलोकपुर

विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
रविवार से नव संवत का आगाज हो रहा है। प्रथम नवरात्र को मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। इसी कड़ी के तहत उत्तरी भारत के शक्तिपीठों में से एक महामाया बालासुंदरी मंदिर जय माता दी...के जयकारों से गूंज उठेगा। नवरात्र पर यहां आस्था का सैलाब उमड़ेगा। 18 से 31 मार्च तक मंदिर में चैत्र नवरात्र मेलों का आयोजन किया जाएगा।
चैत्र मास के नवरात्रों के उपलक्ष्य पर हरियाणा की सीमा से सटे प्रसिद्ध महामाया बालासुंदरी धाम त्रिलोकपुर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को दिन भर मंदिर प्रशासन मेले के आयोजन को लेकर प्रबंध कार्यों में जुटा रहा। इसके तहत मंदिर न्यास की ओर से सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, भंडारा स्थलों, पार्किंग व शौचालयों इत्यादि की व्यवस्था की गई। माता के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बेरिकेड्स बनाए गए हैं। मंदिर को लड़ियों और फूल मालाओं से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के सहायक प्रबंधक गोपाल शर्मा ने बताया कि चैत्रमास नवरात्र मेले में प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व दिल्ली इत्यादि राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनार्थ आते हैं। नवरात्र मेले के प्रथम दिवस रविवार को जिला उपायुक्त, एसडीएम, मेला अधिकारी व तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पूजा में भाग लेंगे।
उधर, मेले के दौरान मंदिर में नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।18 मार्च को मंदिर में प्रात: 5 बजे माता बाला सुंदरी की विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत माता का ध्वज चढ़ाया जाएगा। लगभग साढ़े तीन सौ वर्ष पुराना मंदिर धार्मिक तीर्थस्थल एवं पर्यटन की दृष्टि से विशेष स्थान रखता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन स्थली पर माता साक्षात रूप में विराजमान है और यहां पर की गई मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए--
पांच बजे खुलेंगे कपाट
नवरात्र मेले के दौरान महामाया बाला सुंदरी मंदिर के कपाट सुबह करीब 5 बजे मुख्य आरती के बाद दर्शनार्थ खुलेंगे। रात को दस बजे तक यह द्वार खेले रहेंगे। देवी की विशेष पूजा में हलवा, मिठाई, फल, मेवा या मुरमुरा इत्यादि का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। इस दौरान नवग्रह शांति पूजा, बच्चों के जन्म व मुंडन, शादी-विवाह की मन्नत या घर में कोई भी मांगलिक कार्य सम्पन्न होने पर श्रद्धालु विशेष पूजा अर्चना भी करवाएंगे।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें