पुलिस ने सार्वजनिक दीवारों पर पेंटर से नो पार्किंग जोन लिखवाया।
- फोटो : अमर उजाला
नाहन (सिरमौर)। यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को शहर में दर्जनों चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने कई बाइक सवारों के साथ-साथ छोटे वाहनों के दस्तावेज भी जांचे। पुलिस ने लखदाता पीर के समीप वाहन चालकों को जांच के लिए रोका। इस मौके पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी। कई वाहन चालकों के दस्तावेजों के अभाव में चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए कन्या स्कूल के समीप नो पार्किंग जोन भी चिन्हित किए।
पुलिस ने सार्वजनिक दीवारों पर पेंटर से नो पार्किंग जोन भी लिखवाया ताकि, वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर सकें। साथ ही शहर में पेश आ रही जाम की समस्या से निपटने के लिए भी पुलिस चौकन्नी दिखाई दे रही है। पुलिस ने कुछ स्थानों पर अवैध पार्किंग को नो पार्किंग जोन बना दिया है। ताकि, शहर में जाम की स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।