फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा की सड़कों पर गरजी किसान सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल किसान सभा और माकपा ने शुक्रवार को पांवटा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान सभा ने सैनवाला के भूमिहीन किसान कुंदन सिंह की बेदखली के बाद हुई मौत के मामले की जांच की मांग उठाई। साथ ही मृतक कुंदन की विधवा को मुआवजा देने की मांग भी रखी।

शुक्रवार को ठियोग के विधायक एवं माकपा नेता राकेश सिंघा, हिमाचल किसान सभा अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तनवर, किसान सभा पांवटा इकाई प्रधान ओम प्रकाश व महासचिव गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में सभी किसान पांवटा में एकत्र हुए।
विज्ञापन



इस अवसर पर किसान सभा ने स्थानीय विश्राम गृह से लेकर मिनी सचिवालय तक रैली निकाली गई। रैली के दौरान किसान सभा ने वन विभाग द्वारा की गई बेदखली संबंधी कार्रवाई का विरोध जताया। विधायक राकेश सिंघा ने रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 27 दिसंबर की बेदखली कार्रवाई के बाद सैनवाला के भूमिहीन किसान कुंदन सिंह की मौत हो गई थी। प्रदेश सरकार को इस घटनाक्रम से सबक लेना जरूरी है।

भूमिहीनों की बेदखली रोकी जानी चाहिए। विरोध रैली के बाद एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया है जिसमें सैनवाला निवासी बीपीएल परिवार के मृतक भूमिहीन कुंदन सिंह मौत मामले की जांच की मांग की गई। ज्ञापन में किसान सभा ने विधवा दर्शनी देवी को मुआवजा देने, काटे गए बिजली कनेक्शन को वापस जोड़ने की मांग भी की है।
विज्ञापन


इसके अलावा भूमिहीनों को सरकार की ओर से 5 बीघा भूमि प्रदान करने के लिए भी सभा ने आवाज बुलंद की। इस मौके पर हिमाचल किसान सभा व सीपीआईएम से जुड़े सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें