फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मियों ने की नारेबाजी, कामकाज ठप

विज्ञापन
बीएसएनएल 5जी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)।
बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इससे सिरमौर जिले में बीएसएनएल से संबंधित तमाम सेवाएं ठप हो गई हैं। निगम के कार्यालयों में ताले लटके हुए हैं। बिल जमा करवाने के लिए आने वाले लोगों को बैरंग होकर लौटना पड़ रहा है।

बुधवार को बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन, नेशनल टेलीकॉम फेडरेशन, आईबीएसएनएल और अन्य संगठन के सभी सदस्यों ने भी भाग लिया। पांवटा में बीएसएनएल यूनियन के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार पुंडीर, शाखा सचिव हरीश, रघुवीर सिंह, बलवीर सिंह, तरुण कुमार, खुशी राम, हुक्म सिंह, हेम राज, इंद्र सिंह, तेजपाल सिंह व रतनलाल समेत कर्मचारियों ने बीएसएनएल कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कार्यालयों का कार्य काफी प्रभावित हुआ। हड़ताल के दौरान बीएसएनएल के उपभोक्ता परेशान दिखे।
विज्ञापन


बीएसएनएल यूनियन के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार पुंडीर, शाखा सचिव हरीश समेत पांवटा इकाई के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की ओर से तीसरे संशोधन कमेटी की सिफारिशें लागू करने के बाद भी कर्मियों को नए वेतनमान के लाभ से वंचित रखे जाने पर नाराजगी प्रकट की गई। कर्मचारियों ने तीसरे वेतन संशोधन 1 जनवरी 2017 से लागू करने, 15 फ़ीसदी फिटमेंट व तमाम भत्तों के संशोधन का हल, पीआरसी बकाया मुद्दा समाधान, सहायक टावर कंपनी का गठन बंद करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया है।
विज्ञापन

उधर, जिला मुख्यालय नाहन में मुख्य कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उपमंडल अधिकारी खजान सिंह, शक्तिसिंह तथा बीएसएनएल यूनियन के जिला सचिव जीडी गंगोटिया, सुशील कुमार, प्रीतम सिंह, राजकुमार, प्यारे सिंह, ज्ञानचंद, हरनाम सिंह, रमेश चंद, हीरा लाल, प्यार चंद, हुकम सिंह, सुरेंद्र सिंह, मायाराम, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश, रामगोपाल, सोमनाथ, नरेश कुमार, हरनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें