फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क से खफा ग्रामीण करेंगे दफ्तर का घेराव

विज्ञापन
इस हालत में पड़ी है सेना की सप्लाई डिपो सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को लाभान्वित करने वाली डूंगाघाट-किला कलांच-नैना टिक्कर सड़क की दयनीय हालत को लेकर ग्रामीण आग बबूला हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को इसके विरोध में लोनिवि के सराहां स्थित सहायक अभियंता के कार्यालय का घेराव करेंगे।

गौरतलब है कि इस सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं। सड़क पर जहां बेतरतीब ढंग से पत्थर पड़े हुए हैं वहीं जगह-जगह गहरी खाइयां भी बन गई हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीण मंगलवार को सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे। सराहां ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुशील शर्मा, राजेश कुमार, राजेंद्र दत्त, जीत सिंह, रमन पुंडीर, सोमदत्त ठाकुर, रामलाल गौतम, नरेश दत्त व प्रकाश दत्त ने बताया कि सड़क की दयनीय हालत को लेकर क्षेत्र के लोग कई बार सहायक अभियंता से मिल चुके हैं। उन्होंने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराहां ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि पंचायत के माध्यम से भी एक प्रस्ताव डाल दिया गया है। सड़क की दयनीय हालत को लेकर क्षेत्र के दर्जनों लोग सराहां सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि बार-बार आगाह करने के बावजूद लोनिवि सड़क की दशा नहीं सुधार रहा है। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सड़क की हालत ऐसी है कि यहां वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लिहाजा, ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।
उधर, लोनिवि के सहायक प्रकाश चंद ने कहा है कि सड़क की मरम्मत के लिए जल्द मशीनें भेजी जाएंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें