फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक उड़ा रहे यातायात नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 95 फीसदी युवा पीढ़ी यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। बिना हेल्मेट पहने, ट्रिप्पल राइडिंग, तेज रफ्तार युवा राइडरों के लिए यातायात नियमों का पालन न करना आम बात हो गई है। ऐसे लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर जोखिम उठा रहे हैं।


वहीं, दूसरे लोगों के लिए भी यह किसी खतरे से कम नहीं हैं। इलाके की सड़कों पर युवा पीढ़ी हेल्मेट पहने बगैर ही सड़कों पर दौड़ रही है। शेष 5 प्रतिशत युवा चालान के डर से हेल्मेट का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, मोगीनंद, खैरी, त्रिलोकपुर व जोहड़ों सहित जिले के अन्य भागों में सैकड़ों लोग हर रोज नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। युवा पीढ़ी को यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। अधिकांश लोग ये मानकर चलते हैं कि हेल्मेट या सीट बेल्ट का प्रयोग चालान आदि से बचने के लिए ही किया जाता है। जबकि, उन्हें यह मालूम नहीं है कि यातायात नियमों को उनकी सुरक्षा के लिए भी बनाया गया है।

स्थानीय व्यक्ति भरत सिंह, कमल, दर्शन, गोपी, मान सिंह व लक्ष्मण आदि ने बताया कि युवा पीढ़ी में यातायात नियमों के प्रति उदासीनता है। सीट बेल्ट व हेल्मेट न पहनने, तेज रफ्तार और ट्रिप्पल राइडिंग को लोग शान समझते हैं। ऐसे लोग अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। यातायात नियमों की उल्लंघना करने की वजह से ही सड़क दुर्घटनाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। रोड सेफ्टी क्लब कालाअंब के प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि यातायात के नियम तोड़ने में युवा पीढ़ी सबसे आगे है। हालांकि समय-समय पर पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन फिर भी लोग अपनी मनमानी करते हैं।
विज्ञापन


उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सड़क पर सुरक्षा के लिए बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट, शराब या अन्य कोई भी नशा करके गाड़ी न चलाएं। गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात न करें और नाबालिग लड़के-लड़कियां वाहन न चलाएं। इन नियमों का पालन करने से ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस व गाड़ी दोनों जब्त की जा सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें