पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्रामीण विद्या उपासक संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मायाराम शर्मा ने कहा कि एनसीटीई की ओर से जबरन डीएलएड की शर्त थोपी जा रही है। ग्रामीण विद्या उपासक पहले ही वर्ष 2009-10 में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रदेश सरकार व विभाग इस शर्त को जबरन न थोपे। प्रदेशाध्यक्ष वीरवार को पांवटा में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
कफोटा पीटीएफ प्रधान मायाराम शर्मा, चतर ठाकुर, अनिल तोमर, वंदना, बबिता देवी, कांता देवी, गुलाब सिंह, गीता देवी, बबली चौहान व रंगीलाल समेत दर्जनों ग्रामीण विद्या उपासक सदस्यों ने कहा कि वर्ष 2009-10 में प्रदेश सरकार के आदेश पर ही नाहन डाईट में जेबीटी का प्रशिक्षण दिलाया गया। अभी तक भी डीएलएड के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। बैठक में संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस शर्त को जबरन थोपा गया या किसी सरकारी अध्यापक की यह शर्त थोपने से नौकरी जाती है, तो सबसे पहले वह अपने पद से इस्तीफा देंगे। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कोई भी अध्यापक एनसीटीई की ओर से करवाया जाने वाले डीएलएड का प्रशिक्षण नहीं लेगा। इस शर्त का प्रदेश भर में पुरजोर विरोध किया जाएगा।