फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी के घर से पिस्टल बरामद

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में रिक्शा चालक के अपहरण, दुराचार और फिर मारपीट का कथित मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को मुख्य कथित आरोपी परमिंद्र के घर पर पुलिस ने दबिश देकर तलाशी ली तो घर से बिना लाइसेंस की एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में अब आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है।


गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले एक रिक्शा चालक का उसके घर के बाहर से अपहरण हुआ था जहां से उसे एक घर में ले जाया गया और उसकी पिटाई की गई। यहां तक कि उसके साथ दुराचार करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में परमिंद्र सिंह और मनदीप को गिरफ्तार किया था। हालांकि, पहले इस मामले में चार लोगों की संलिप्तता का अंदेशा लगाया जा रहा था लेकिन मारपीट व दुराचार की वीडियो बनाने वाला पांचवां आरोपी भी इसमें संलिप्त पाया गया है। शुक्रवार को परमिंद्र के घर पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान उसके घर से गैर लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि शुक्रवार को दोनों आरोपी अदालत में पेश किए गए जहां से उन्हें 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें