अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
साई हिसार व सोनीपत हॉकी टीमों ने शनिवार को हॉकी गोल्ड कप के लिए खिताबी भिड़ंत होगी। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया।
हिसार ने कांटेदार मैच में हॉकी हिम टीम को 2-1 से हराया। जबकि, सोनीपत की टीम ने यूको बैंक टीम को 2-0 पराजित किया। इससे पहले माजरा हॉकी हॉस्टल टीम ने शाहबाद को 4-2 के अंतर से हराया। शानदार खेल पर हॉकी हिम की गोलकीपर तलिता तेजवान, निशा व यूको बैंक की शशि प्रभा को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया।
18 नवंबर को इस प्रतियोगिता का समापन होगा। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर आरके अभिलाषी व वाइस चांसलर धालीवाल विशिष्ट अतिथि होंगे।
पांवटा नगर परिषद के खेल मैदान में खेली जा रही अभिलाषी यूनिवर्सिटी वूमैन गोल्ड कप टूर्नामेंट में उतरी भारत की 7 महिला टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता प्रबंधक सचिव शालिनी कंवर व पंकज शर्मा ने बताया कि तीसरे दिन शुक्रवार को हुए हॉकी मैचों में साई हिसार व हिम हॉकी टीम के बीच संघर्षपूर्ण मैच हुआ जिसमें हिसार की टीम 2-1 से विजेता रही।
हिसार की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले हुए मैच में सोनीपत ने यूको बैंक टीम को 2-0 से हराया। शुक्रवार को सोनीपत व हिसार की टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।