फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब पुलिस ने पकड़ी 11 बोतल अवैध शराब

विज्ञापन
बरामद शराब - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के गांव मीरपुर कोटला में एक युवक से हरियाणा ब्रांड की देसी शराब की 11 बोतल अवैध शराब पकड़ी हैं। इसके बाद पुलिस ने 26 वर्षीय युवक हिमांशु निवासी नारायणगढ़ (हरियाणा)को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक रविवार देर रात कालाअंब पुलिस उक्त इलाके में गश्त लगा रही थी। इस दौरान एक युवक सड़क पर बोरी में कुछ ले जाते हुए मिला। पुलिस को देखते ही युवक हड़बड़ा गया। शक होने पर पुलिस ने युवक के बोरे की तलाशी ली तो उसमें से 11 बोतल देसी शराब बरामद हुई।


जानकारी के अनुसार आरोपी युवक कालाअंब के एक उद्योग में कार्यरत है। पिछले चार दिनों के भीतर यह नशे की खेप पकड़ने का तीसरा मामला है। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें