चुनावी मुद्दा...
संबंधित फोटो 9,10 और 12 है।
नलों से टपक रही धार, तीन दिन बाद मिल रहा पानी
पांच साल बाद भी नहीं बन पाई तीसरी पेयजल योजना
शहर की प्यास को मुख्य राजनीतिक दल बनाते रहे मुद्दा
दो पेयजल योजनाओं के सहारे टिकी है नाहन की प्यास
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
पांच साल बाद भी नाहन शहर के लिए बनने वाली तीसरी पेयजल योजना का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नलों में पानी की धार टपक रही है तो लोगों के घरों में तीसरे दिन या फिर तीन दिन बाद पानी की सप्लाई पहुंच रही है। रियासत काल में बनी दो योजनाओं पर शहर की सप्लाई निर्भर है। भाजपा हो या कांग्रेस चुनाव में पानी की समस्या को मुद्दा तो बनाया दिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
50 हजार की आबादी वाले नाहन शहर को गिरि पेयजल योजना बनाई जा रही है। चुनाव के ऐन मौके पर 14 अक्तूबर 2011 को इसका शिलान्यास कर भाजपा ने वोटरों को कैश करने का प्रयास किया। इसके बाद सत्ता परिवर्तन हुआ लेकिन पांच साल में योजना नहीं बनीं। पांच साल तक इस मसले पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने आरोप-प्रत्यारोप ही लगाए।
52.73 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली योजना पर अब तक 26 करोड़ खर्च हो चुके हैं। वर्तमान में शहर की सप्लाई नेहसवार और खैरी पेयजल योजना पर निर्भर है। दोनों योजनाएं मिलकर शहर को 40-42 लाख लीटर पानी दे रहे हैं। शहर में 75 लाख लीटर से अधिक पानी की आवश्यकता है।
बाक्स--
हाईकोर्ट की फटकार के बाद पकड़ी गति
नागरिक सभा नाहन ने गिरि योजना के धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। इसके बाद अदालत ने विभाग को इसकी हर माह स्टेट्स रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। इसके बाद योजना के कार्य ने रफ्तार पकड़ी।
क्या कहते हैं नेता---
1. सरकार बनते ही योजना की डीपीआर तैयार करवाई
सरकार बनते ही योजना की डीपीआर तैयार करवाई गई। योजना के लिए बजट मंजूर करवाकर टेंडर हुए। राइजिंग मैन बिछाने का कार्य जोरों पर चला है। भाजपा ने यदि योजना की राइजिंग मैन बिछाने का कार्य सवा साल नहीं रोका होता तो आज शहर को भरपूर पानी उपलब्ध होता। --- अजय सोलंकी, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी।
2. योजना के लिए बजट उपलब्ध करवाया
शिलान्यास के साथ ही भाजपा सरकार ने योजना के लिए बजट भी उपलब्ध कराया लेकिन कांग्रेस सरकार नाहन को पानी नहीं देना चाहती थी। खैरी व नेहरस्वार योजना के पुराने पाइप बदलाने के लिए उन्होंने डीपीआर तैयार कर बजट भी उपलब्ध करवाया। नाहन कारागार व बांकूवाला के समीप करवाए गए बोर से शहर को अतिरिक्त पानी मिल रहा है।
- डॉ. राजीव बिंजल, विधायक, नाहन विधानसभा क्षेत्र
--------------हितेश