फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डेंगू के 17 नए मामले, आंकड़ा 950 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के 17 नए मामले, आंकड़ा 950 के पार
विज्ञापन

दो और मरीजों में स्क्रब टाफस की भी हुई पुष्टि

जिले में नहीं थम रहा दोनों बीमारियों का कहर

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले में डेंगू और स्क्रब टायफस दोनों बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार स्क्रब टायफस के मामलों में भी भारी इजाफा हुआ है तो बीते साल के मुकाबले डेंगू के मामले भी इस बार काफी बढ़ गए हैं।

मंगलवार को जिले में डेंगू के 17 और मरीज मिले। लिहाजा, ऐसे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 953 हो चुका है। वहीं, दो और लोगों में स्क्रब टायफस की भी पुष्टि हुई है। इस रोग के अबतक 349 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में इन दिनों वायरल फीवर के साथ-साथ इन दोनों बीमारियों का कहर भी लगातार बढ़ रहा है। हालत ये है कि मेडिकल काॅलेज नाहन सहित जिले के अन्य अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है। इनमें कई मरीजों में डेंगू की भी पुष्टि हो रही है।

बुखार के बढ़ते मामलों के बीच कई मरीज सरकारी तो कई निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। कई लोग जो स्वस्थ हो चुके हैं उनके शरीर में अकड़न, दर्द और कमजोरी आदि की शिकायतें आ रही हैं। बीमारी की चपेट में आ चुके राघव, इमरान, राजेंद्र, कृष्णा और प्रीति आदि का कहना है कि हर साल मौसम बदलते हैं लेकिन इस बार जो लोग बुखार की चपेट में आए हैं वे ठीक होकर भी खुद को पहले जैसा स्वस्थ महसूस नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा बुखार पहले कभी नहीं आया।

अमूमन बुखार से पीड़ित लोगों को पूरी तरह स्वस्थ होने में तीन से चार दिन का समय लगता है लेकिन इस बार जो लोग इसकी चपेट में आए हैं, उन्हें दो से तीन हफ्ते स्वस्थ होने में लगे हैं। कई मरीज फिर भी खुद को स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे। ऐसे में लोगों में काफी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने डेंगू के 17 और स्क्रब टायफस के 2 नए मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन दिनों लोग अपना खास ख्याल रखें। घर से बाहर जाते वक्त पूरे कपड़े पहनें। अपने आसपास और घरों की सफाई जरूर रखें। कहीं भी पानी खड़ा न रहने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें