फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गशखाकर गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के बद्रीपुर क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। घर से बैंक जाने के लिए निकला एक युवक बाइक से गश खाकर अचानक गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसे अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा के ग्राम नगदी निवासी सतेंद्र साहनी (30) पुत्र ठागा साहनी करीब पांच वर्षों से परिवार समेत पांवटा में रह रहा है। वह पांवटा की आदर्श कॉलोनी में बिजली फिटिंग का कार्य करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार को वह घर से बैंक जाने के लिए निकला कि बद्रीपुर के समीप अपने किराए के कमरे से बाइक पर चलने से पहले ही उसे चक्कर आ गया और वह बाइक से गिर गया। आसपास के लोगों ने मौके पर दौड़ कर युवक को उठाया। हालत गंभीर होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही सतेंद्र साहनी दम तोड़ चुका था। शरीर में बहुत ज्यादा चोटें नहीं लगी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत बाइक से गिरने की वजह से हुई या फिर ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुई है। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें