फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुरधार से हरिद्वार बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका जी तीर्थ से हरिद्वार के लिए शुरू की गई निगम की नई बस सेवा को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। रविवार को यह बस सुबह हरिपुरधार से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। करीब साढ़े 11 बजे बस के ददाहू पहुंचने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर का आभार जताया।
विज्ञापन

इस बस सेवा को पहले दिन हरिपुरधार-नाहन-हरिद्वार रूट पर रवाना किया गया। जबकि इस बस सेवा को धारटीधार क्षेत्र से जोड़ा जाना था। लेकिन इस बस को वाया नाहन से हरिद्वार भेजा गया। भाजपा के जिला महासचिव रामेश्वर शर्मा, बिरला पंचायत के प्रधान सुनील शर्मा, जिला परिषद सदस्य संतोष कपूर ने बताया कि इस बस को नाहन की बजाए धारटीधार क्षेत्र से जोड़ा जाए। ताकि धारटीधार क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों को भी हरिद्वार तक सीधी बस सेवा का लाभ मिल सके। क्षेत्र के लोगों ने इस बस सेवा को नाहन की बजाए वाया मैहत, बिरला, बायला से धौलाकुआं व पांवटा से हरिद्वार तक जोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से जहां धारटीधार के लोगों को अतिरिक्त बस सेवा का लाभ मिलेगा। वहीं उनके समय और धन की भी बचत होगी।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने बताया कि अभी बस सेवा का रूट व समय निर्धारित नहीं किया गया है। केवल बस को हरिपुरधार से हरिद्वार तक चलाया जा रहा है। लोगों की मांग के अनुसार बस के समय व रूट में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें