शिलाई (सिरमौर)। विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत जरवा के गांव निचला जरवा में एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रूप सिंह (73) पुत्र बुगलु घर से थोड़ी दूर घास काटने गया था कि अचानक वह गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरकर रूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएचसी रोनहाट में पोस्टमार्टम करवाया और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। रोनहाट पुलिस चौकी प्रभारी दलीप सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि की है। उधर, नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।