पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि पांवटा में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत प्रवासी कामगारों व किरायेदारों की वेरिफिकेशन भी होगी। इस कार्य के लिए मकान मालिकों को अपना सहयोग देना चाहिए। इसके अलावा नशा रोकने के लिए भी हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यह बात नवनियुक्त डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कही। डीएसपी ने कहा कि पांवटा क्षेत्र में उद्योगों में हजारों कामगार हैं। इनमें काम करने वाले मजदूरों व मकान मालिकों को अपने किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने में सहयोग करना होगा। इससे किसी भी तरह के क्राइम होने की स्थिति में पुलिस को काफी मदद मिलती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पांवटा व साथ लगते क्षेत्रों में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा जाएगा। क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने पांवटा क्षेत्र के सभी मकान मालिकों से आह्वान किया कि वह सभी अपने किरायेदारों की वेरिफिकेशन पुलिस थाने में आकर जरूर करवाएं।