फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बेटी को बाहों में छुपाकर त्यागे प्राण

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। खून से लथपथ हालत में भी मां की ममता नहीं डगमगाई। पति की ओर से किए गए कथित हमले में घायल नेपाली मूल की यमुना ने मृत्यु से पहले भी अपनी बेटी को खूब प्यार-दुलार किया है। ठौड़ निवाड़ के एक खेत में बने डेरे में महिला का शव जिस हालत में बरामद हुआ, उसे देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। जिस तरह मां अपने बच्चे को अपने साथ सुलाती है, ठीक उसी तरह से मृतक यमुना और बच्ची मनीषा पाए गए। जांच की गई तो मनीषा की सांस चल रही थी। लिहाजा, मृतक मां से अलग कर उसे अस्पताल ले जाया गया। बेटी भी होश में आने के बाद अपनी मां के पास जाने को बेताब थी। 108 के ईएमटी पुष्पलता ने बताया कि उन्होंने पायलट कमल के साथ जब मनीषा को राजगढ़ लाया तो वह बेहोश थी। उसके सिर पर एक गहरा घाव था। उसे जब ऑक्सीजन दी गई तो वह होश में आ गई। उसने दो बार यह भी कहा कि उसे अपनी मम्मी के पास जाना है। पंचायत के प्रधान सचिन मेहता ने बताया कि दोनों साथ-साथ थे। बेटी को की सांस चली होने के कारण उसे तुरंत अस्पताल के लिए भेज दिया गया था। उधर, इस हत्याकांड की वजह का पता नहीं चल पाया है। आखिर क्यों एक युवक अपने ही परिवार को हथियारा बन गया। यह सवाल पुलिस के लिए भी अभी तक पहेली बनकर रह गया है। महिला की मृत्यु हो चुकी है, जबकि ढाई साल की बच्ची की हालत गंभीर है। वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा, आरोपी विशाल थापा की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह का पता चल सकेगा। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें