फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दवाई विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज, एक दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बिना लाइसेंस दवाइयां बेच कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार को मूसलाधार बारिश के बीच पांवटा क्षेत्र की कई दुकानों में ताबड़तोड़ छापामारी की गई। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल दस दुकानों में छापामारी की गई। इनमें छह दुकानदार बिना लाइसेंस के दवाई बेचते हुए पाए गए। इनके खिलाफ पुलिस ने धारा 18 (सी) और 18 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी दुकानों से पुलिस ने दवाइयां भी जब्त की हैं। वहीं, एक दुकानदार के मौके से फरार होने पर दुकान को ही सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कई दुकानों में बिना मान्यता प्राप्त लाइसेंस के आधार पर दवाइयां बेची जा रही हैं। इस पर डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान, प्रतिभा चौहान, एसएचओ माजरा सब इंस्पेक्टर मोहर सिंह, सहायक ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन, ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौहान, ललित कुमार, बसंत मित्तल की टीम ने विभिन्न दुकानों में दबिश दी। इस दौरान छह दुकानदार किसी तरह का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। लिहाजा, पुलिस ने अमजद खान मिश्रवाला, शमशेद अली मिश्रवाला, मोहम्मद अशाद मिश्रवाला, दुशाशन सरकार मिश्रवाला, प्रतीश कुमार विश्वास माजरा, पिंटू लाल विश्वास धौलाकुआं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, मिश्रवाला में अस्थम-उल-हम अंसारी की दुकान को पुलिस ने सील कर दिया है। उक्त व्यक्ति उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी बताया जा रहा है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है, जबकि दुकानों से दवाइयां और दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें