फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले से पहले होगी सफाई और पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
वामन द्वादशी मेला सराहां 21-22 को
विज्ञापन

मेले से पहले होगी सफाई और पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां 21 और 22 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर एवं राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति के अध्यक्ष ललित जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सराहां में मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष वामन द्वादशी मेले को स्वच्छ मेला, सुरक्षित मेला के रूप में मनाया जाएगा। मेले से दो दिन पहले सराहां बाजार में खाली भूमि पर पौधरोपण के साथ ही पूरे बाजार में सफाई की जाएगी। बैठक में उपायुक्त ने एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा को मेला अधिकारी की जिम्मेदारी दी।
उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि मेले का शुभारंभ 21 सितंबर को होगा। इस अवसर पर सराहां स्थित वामन भगवान के मंदिर में पारंपरिक पूजा होगी। तदोपरांत भगवान वामन की सराहां बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें होमगार्ड बैंड, शहनाई वादन, स्थानीय पहाड़ी वाद्ययंत्र, स्थानीय लोगों के अलावा स्काउट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट इत्यादि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के उपरांत वामन भगवान की पालकी का बाजार में स्थित तालाब में नौका विहार करवाया जाएगा। सांय को तालाब पर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। डीसी ने बताया कि मेले के दूसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तरी भारत के नामी पहलवान भाग लेंगे। दंगल का खिताब जीतने वाले पहलवानों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में विकासात्मक प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्वयं सहायता समूह भी अपने स्टॉल लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में स्थानीय व्यंजनों पर आधारित स्टॉल भी लगाया जाएगा। मेले में इस वर्ष आधार कार्ड और डिजिटल राशन कार्ड बनाने के लिए भी स्टॉल लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन

यह होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या इस वर्ष सिरमौरी कलाकारों के नाम रहेगी। इसमें स्थानीय एवं जिले के प्रसिद्ध कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मौका दिया जाएगा। जबकि, मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

थर्मोकोल-प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध
डीसी ने बताया कि मेले में थर्मोकोल और प्लास्टिक की प्लेटों पर प्रतिबंध रहेगा। मेले में पत्तों से बनी पत्तलों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, तहसीलदार गुरमीत नेगी, पंचायत समिति पच्छाद की अध्यक्ष उषा चौहान, नायब तहसीलदार महेश दत्त, स्थानीय पंचायत प्रधान नरेंद्र गोसाई, उप प्रधान सुशील कुमार, व्यापार मंडल प्रधान सुशील कुमार गर्ग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें