डॉ. परमार की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार जयंती आयोजन समिति और हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी ने संयुक्त रूप से डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाषा अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, ओम प्रकाश सैनी, देविंद्र अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद रेखा तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम वर्मा सहित गण्यमान्य लोग शामिल थे।