सड़क सुविधा से गांव तक पहुंचेगा विकास : सुखराम
कुलथीना सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा / राजपुर (सिरमौर)। पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि सड़क सुविधा मिलने से आंजभोज के कुलथीना गांव का विकास हो सकेगा। शनिवार को दुर्गम क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन को 5 लाख राशि प्रदान करने की घोषणा की है। ग्रामीणों ने विधायक का गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि दुर्गम गांव कुलथीना की सड़क को दुरुस्त किया जाएगा और शिरगुल मंदिर के भव्य निर्माण के लिए सहयोग भी करेंगे। उन्होंने नावडा खड्ड से कुलथीना उठाऊ सिंचाई योजना के लिए डीपीआर, राजपुर से कुलथीना-शमयाला-निगाली सड़क की डीपीआर तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा ने विधायक का सड़क बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन पांवटा रमेश तोमर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, नायब तहसीलदार निहाल सिंह, अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड दर्शन सिंह ठाकुर, आईपीएच अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार धीमान, नंबरदार गुलाब सिंह, मनीष तोमर, हितेंद्र कुमार, शिवानी भंडारी, नेतर पुंडीर, दिनेश नेगी, पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा, सुनील चौहान, सुरेश चौहान, सुमेर चंद, सुनील परमार, देवराज चौहान, विकेश तोमर, विनोद कुमार, तोता राम, रमेश भंडारी, कुलदीप ठाकुर, गंगा राम लाला, श्याम सिंह, सिंधा राम, हिरदा राम, राजेश कुमार, इंद्र सिंह ठाकुर, समेत नवयुवक मंडल, महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
---------------
सुरेश तोमर
...