फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारुवाला के समीप सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा-शिलाई एनएच मार्ग 707 पर तारुवाला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की ट्रक के नीचे आ जाने से मौत हो गई। पांवटा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांवटा में देर शाम को सड़क हादसा हुआ। मृतक ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तारुवाला में एक ट्रक ने बाइक सवार ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला निवासी मामचंद पुत्र जगराम को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। युवक पांवटा के एक औद्योगिक इकाई में काम करता था। देर शाम को ड्यूटी के बाद वापस घर लौट रहा था। युवक की हादसे में मौत से पंचायत में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद मृतक मामचंद पुत्र जगराम का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें