फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से होगा पांवटा गीता भवन का जीर्णोधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा गीता भवन जीर्णोद्धार योजना कार्य का सोमवार को शिलान्यास हुआ। जगतगुुरु श्री भीमाशंकर लिंग रावल श्री केदारनाथ ने सोमवार को विधिवत योजना का शिलान्यास किया। भूमि पूजन, शिलान्यास के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
श्री सनातन धर्म सभा पांवटा के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, महासचिव अनिल गुप्ता, अजय संसरवाल व दीपक भंडारी ने कहा कि कार्यक्रम सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर योजना का शिलान्यास किया। गीता भवन योजना करीब 3 करोड़ का प्रोजेक्ट है। आधुनिक ढंग से धार्मिक स्थल, मंदिर स्थल व सरायं को बनाया जाएगा। श्री सनातन धर्म सभा व समस्त पांवटा वासियों के सहयोग से योजना कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड से पहुंचे विशिष्ट अतिथियों में श्री कालेश्वर मठ कलेशर से महाराज शांता नंद, पूर्व चेयरमैन श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी एडवोकेट विनोद नौटियाल, जुगल किशोर, डॉ. प्रेम गुप्ता, विनोद गोयल, अनिल गुप्ता, सुंदर लाल मेहता, हरी कृष्ण माहवर, राकेश कश्यप, दीपक भंडारी, अजय संसरवाल, पंडित सीता राम, अश्वनी रॉय व सुभाष भट्ट उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें