केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही बेहतरीन कार्य : कश्यप
पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में रुका रहा प्रदेश का विकास: सुखराम
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक पांवटा सुखराम चौधरी ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। पूर्व सरकार के समय विकास रुक गया था। सुखराम ने पांवटा के पुरूवाला में विद्युत उपमंडल खोलने, सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर खोलने, एचआरटीसी का पांवटा में अलग डिपो खोलने, लोनिवि राजपुर बीएंडआर डिवीजन को पांवटा से अटेच करने, गिरिपार में बंद खादानों को शुरू करवाने, हिमुडा की कॉलोनी बनाने सहित वार्ड नंबर छह और 13 में पार्क के लिए बजट देने की मांग की।
इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। केंद्र सरकार आयुष्मान योजना से देश के 10 करोड़ परिवार को 5 लाख का हेल्थ बीमा योजना शीघ्र शुरू करेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने सत्ता में आते ही बुजुर्गों को आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू किया। सबसे पहले पेंशन की आयु सीमा 80 से घटाकर 70 की गई। कहा कि गिरिपार के मुद्दे को लेकर पीएम से लेकर आरजीआई तक गंभीर। आरजीआई की टीम शीघ्र क्षेत्र में आएगी। पांवटा को यमुनानगर से देहरादून तक रेलवे लाइन से जोड़ने का मसला भी केंद्र से उठाया गया है।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, पूर्व विधायक फतेह सिंह, बलबीर सिंह, एडीसी आदित्य नेगी, एसपी रोहित मालपानी आदि उपस्थित थे।
-------------
सुरेश तोमर
...