फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिपार में माघी पर्व पर काटे जाएंगे हजारों बकरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गिरिपार में माघी पर्व पर काटे जाएंगे हजारों बकरे
बकरों की खरीद-फरोख्त का कारोबार जोरों पर
15 से 20 हजार रुपये लगाई जा रही एक बकरे की बोली
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
जिला के गिरिपार क्षेत्र में मनाए जाने वाले माघी पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में ग्राहकों की रौनक बढ़ गई है। अगले सप्ताह से शुरू हो रहे इस पर्व को पूरे गिरिपार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष यहां पर्व के दौरान करीब 40 हजार बकरों को काटे जाने का अनुमान है। इसको लेकर इन दिनों बकरों की खरीद-फरोख्त अपने चरम पर है। यहां एक-एक बकरे की 15 से 20 हजार रुपये बोली लगाई जा रही है।
एक अनुमान के मुताबिक जिला के गिरिपार क्षेत्र की 120 पंचायतों पंचायतों में माघी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पुरानी परंपराओं के अनुसार ही यह पर्व आज भी मनाया जा रहा है। यह बात दीगर है कि युवाओं का एक बड़ा वर्ग आज इस प्रथा से मुंह मोड़ चुका है। बावजूद इसके ज्यादातर लोगों के लिए बकरों का काटना आज भी मेहमाननवाजी, आस्था व श्रद्धा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र में माघी का पर्व एक माह तक मनाया जाएगा। इस बीच 10 व 11 जनवरी को बकरों की बलि दी जाएगी। आर्थिक तौर से संपन्न लोग महंगे व बड़े बकरे काटने में अपनी शान समझते हैं। जबकि आर्थिक तौर से पिछड़े लोग भेड़ व खाडू काटकर उन्हें व्यंजन के रूप में खाते हैं। इस त्योहार को लेकर इन दिनों जिला के ददाहू, संगड़ाह, हरिपुरधार, शिलाई, राजगढ़, पांवटा में रौनक देखी जा सकती है। जहां ग्रामीणों द्वारा गुड़, शक्कर, चावल, चलाई, देसी घी, तिल, तेल व उड़द, गर्म मसालों की खरीदारी की जा रही है।
------योगेंद्र अग्रवाल-- तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें