फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएच ने जगाई पेयजल स्वच्छता की अलग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईपीएच ने जगाई पेयजल स्वच्छता की अलख
सिरमौर के पेयजल टैंकों में चला सफाई अभियान
जिलाभर में पेयजल स्वच्छता अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/ राजगढ़/ ददाहू (सिरमौर)।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से शुक्रवार को पीलिया, हैजा टाइफाइड, जैसी जल जनित बीमारियाें की रोकथाम के लिए पेयजल योजनाओं में सफाई अभियान छेड़ दिया है। सत्ता परिवर्तन के साथ ही आईपीएच मंत्री ने इसके आदेश दिए हैं। इस पर अमल करते हुए पूरे जिले में आज पेयजल टैंकों और टैंकों के आसपास सफाई की गई। नाहन में आयोजित अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता नरेश धीमान मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
उन्होंने बताया कि इस अभियान को पूरे जिले में सुचारु रूप से चलाया जाएगा ताकि दूषित जल से होने वाली बीमारियां पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर से जल संरक्षण की शुरूआत करनी चाहिए। तभी सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जल के महत्व को समझना होगा और पानी के दुरुपयोग पर अंकुश अपने घर से ही लगाना होगा। इस अवसर पर आईपीएच ने शहर के पेयजल टैंकों के इर्दगिर्द सफाई की। आईपीएच अधिशासी अभियंता राजीव महाजन भी इस मौके पर मौजूद रहे।
उधर, आईपीएच उप मंडल संगड़ाह के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। विभाग के कर्मचारियों ने रेणुका जी व बेडोन में सफाई करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा जल उपभोक्ताओं को भी अपने घरों की पानी की टंकियां, बावड़ियां व चश्मों आदि को साफ करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र ठाकुर, बलबीर सिंह चौहान ने कर्मचारियों को भी जल भंडारण टैंकों के समीप स्वच्छता बनाने व नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गीता राम, राम शरण, गुमान सिंह व मीना राम सहित आईपीएच विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उप मंडल राजगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान के तहत कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की और कई पेयजल टैंकों को भी साफ किया।
सहायक अभियंता एचसी छेछी के नेतृत्व में सभी कर्मी प्रात: कार्यालय में एकत्रित हुए और उसके बाद सफाई अभियान शुरू किया।
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें