अराजपत्रित लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के चुनाव आज
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन में होंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अराजपत्रित लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के चुनाव शुक्रवार को होंगे। चुनावों को लेकर संघ की एक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के करीब तीन दर्जन कर्मियों ने शिरकत की।
कर्मचारियों ने इस बात को लेकर गहरा रोष प्रकट किया कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग नहीं किया जा रहा है। जबकि उसके कार्यकाल को पूरा हुए एक वर्ष का समय हो चुका है। बैठक में उपस्थित मनीष कुमार, विनोद कुमार, हरीश पुंडीर, वीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, अनिल कुमार, अनिल शर्मा, नरेंद्र, पूनम, राकेश कुमार, मोहम्मद इस्लाम, राजीव, सुरेंद्र कुमार सहित तीन दर्जन कर्मियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संघ के चुनाव अधीक्षक सुनील कुमार की अगुवाई में करवाए जाएं जिस पर सुनील कुमार ने कार्यकारिणी चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन में शुक्रवार को शाम 3 बजे करने का निर्णय लिया।
-----------------
----तन्हा