फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डेंगू के 16, स्क्रब टायफस के फिर पांच नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के 16, स्क्रब टायफस के फिर पांच नए मामले
विज्ञापन

जिलेभर में 417 पहुंची डेंगू रोगियों की संख्या, 194 मामले हुए स्क्रब टायफस के

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में लगातार पांव पसार रहे डेंगू और स्क्रब टायफस के कहर पर ब्रेक लगती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को फिर जिले के विभिन्न अस्पतालों में डेंगू के 16 और स्क्रब टायफस के पांच नए मरीज मिले।

इन दोनों बीमारियों से लोगों में लगातार खौफ बना हुआ है। अस्पतालों की सामान्य और मेडिसिन ओपीडी के बाहर बुखार से पीड़ित मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई मरीज सरकाती अस्पतालों में अपना टेस्ट करवा रहे हैं तो कई निजी क्लीनिकों के चक्कर भी काट रहे हैं।
विज्ञापन

दिनोंदिन वैक्टर जनित बीमारियों का कहर बरप रहा है। अब तक जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 417 पहुंच गया है, जबकि स्क्रब टायफस के मरीजों की संख्या भी 194 हो चुकी है।

इस समय स्थिति ये है कि हरेक परिवार में एक से दो मरीज बुखार से पीड़ित हैं। कई लोग घरेलु उपायों से भी अपना उपचार करने में जुटे हैं तो कई सीधे दवा विक्रेता से बुखार की दवाइयां खरीद रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बुखार का असर एक हफ्ते से पहले कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


उधर, सीएमओ डाॅ. अजय पाठक ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों से डेंगू के 16 और स्क्रब टायफस के पांच रोगी मिले हैं। कई अस्पतालों में मरीजों को उपचार के लिए भर्ती भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर मरीज चिकित्सीय जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें