फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचा टिक्कर में शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्राइमरी स्कूल ऊंचा टिक्कर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने स्कूल में तैनात शिक्षक के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीण मंगलवार को स्कूल के प्रांगण में पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में तैनात पैट शिक्षक उनके बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। इस कारण बच्चे स्कूल आने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से अविलंब शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक शिक्षक को स्कूल से नहीं हटाया जाता है तब तक वेअपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। प्रदर्शन से पूर्व ग्रामीणों की बैठक गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता दाना घाटो पंचायत के प्रधान जय प्रकाश ने की। बैठक में चाइल्ड लाइन की सदस्य भी मौजूद रहीं। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। कभी ठंडे से पीटा जा रहा है तो कभी हाथ पर गर्म चाय का गिलास लगाया जा रहा है। बैठक में मौजूद बाबूराम शर्मा, हीरा सिंह, धनवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह शर्मा, विजेंद्र कुमार, लायक राम, लायक राम, सुरेश कुमार, रूप सिंह, हेमचंद, बलदेव, जगत सिंह, भगवान सिंह, जीवन सिंह, तारा देवी, लक्ष्मी देवी, वेद प्रकाश, सत्या देवी, हरदेवी, सुनीता देवी, दिनेश, चरण दास, जागर सिंह, जय प्रकाश, निशांत भारद्वाज, रमेश शर्मा, प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि स्कूल में तैनात शिक्षक का अविलंब तबादला किया जाए।

आरोप झूठे और बेबुनियाद : शिक्षक
शिक्षक ने कहा कि बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। गांव के एक व्यक्ति ने कई बार पंचायत प्रधान का चुनाव लड़ा और मेरे रिश्तेदार से हार गया। इसी रंजिश में आरोप लगा रहा है। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में से सिर्फ उसी के बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


शिक्षक नहीं करते किसी से मारपीट : सुरेंद्र
स्कूल के एसएमसी प्रधान सुरेंद्र ने कहा कि स्कूल में तैनात शिक्षक किसी भी बच्चे से मारपीट नहीं करते। मेरे खुद के बच्चे भी यहां पढ़ते हैं। शिक्षक पर पुरानी रंजिश के कारण आरोप लगाए जा रहे हैं। जो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें