फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव डयूटी कर उतराखंड लौटै होमगार्ड जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक करवाने में हिमाचल पुलिस के साथ सशस्त्र बल और उत्तराखंड से पहुंचे होमगार्ड जवानों का बेहतर योगदान रहा है। ये जवान करीब एक सप्ताह तक पांवटा विस क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर डटे रहे। सोमवार को उत्तराखंड के करीब 200 होमगार्ड जवान चुनाव ड्यूटी पूरी करने पर अपने राज्य को लौट गए हैं। जबकि, सशस्त्रबल के जवानों को 22 मई को रवाना किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों होमगार्ड जवानों ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी दी थी। अब हिमाचल में चुनाव होने पर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के करीब 200 होमगार्ड जवानों ने भी प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्वक करवाने में स्थानीय पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग किया। उत्तराखंड के पौड़ी, श्रीनगर, गढ़वाल, सनकूली और कोटद्वार से पहुंचे होमगार्ड जवान 14 से 20 मई तक पांवटा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के साथ कंधा से कंधा मिला कर ड्यूटी पर तैनात रहे। सोमवार को इन होमगार्ड जवानों को वापस उत्तराखंड रवाना कर दिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने यह जानकारी दी है। डीएसपी ने कहा कि सोमवार को उत्तराखंड के होमगार्ड जवानों को वापस रवाना कर दिया है। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था में सहयोग पर इन जवानों का सहयोग सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें