राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से 24 और 25 मई को राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कुलपति इकबाल सिंह के मार्गदर्शन में यह सम्मेलन जीव विज्ञान और वातावरण में नई दिशा और प्रगति की विस्तृत जानकारी पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मलेन के संयोजक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के वैज्ञानिक और प्रोफेसर भाग लेंगे। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मलेन में वातावरण, औषधीय पौधों, बायो एनर्जी, नैनो टेक्नोलॉजी आदि विषयों पर चर्चा और पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के टीपीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि सम्मलेन के संरक्षक उपकुलपति डॉ. एचएस धालीवाल, डीन अकादमी डॉ. बोपाराय के अलावा प्रमुख भूमिका में डॉ. सोहल, डॉ. नीलम, डॉ. करण, डॉ. सुरजन भी शामिल होंगे।