फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमात्र अध्यापिका की चुनाव कार्यालय में लगा दी डयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैंगा में कार्यरत एकमात्र शिक्षिका की ड्यूटी एक माह के लिए चुनाव कार्यालय में लगा दी गई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। एसएमसी कमेटी ने इसकी शिकायत डीसी सिरमौर, उपनिदेशक, एसडीएम पांवटा और खंड शिक्षा अधिकारी कफोटा को भेज दी है। इसमें जेबीटी शिक्षिका के नए आदेशों को रद्द करने की मांग उठाई गई है। कफोटा शिक्षा खंड के तहत पड़ने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैंगा की स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अतर सिंह, सदस्यों सुनीता चौहान, सरोज देवी, सविता देवी, अतरों देवी और अतर शर्मा का कहना है कि एकमात्र शिक्षिका की ड्यूटी चुनाव कार्यालय में लगा दी गई है। इससे पिछले कुछ माह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। प्रतिनियुक्ति पर किसी अध्यापक को भेज कर कार्य चलाया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि इस स्कूल में पहले ही बच्चों की संख्या सिमट कर आठ रह गई है। हालात नहीं सुधरे तो स्कूल में बच्चों की संख्या और भी कम हो जाएगी। एसएमसी कमेटी सैंगा स्कूल ने एसडीएम पांवटा को लिखित शिकायत भेजी है। इसमें कहा है कि स्थानीय स्कूल के जेबीटी सोनिया वर्मा की एक माह के लिए और चुनाव कार्यालय में ड्यूटी बढ़ाई गई है, जिसका सीधा असर स्कूली बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। एसएमसी कमेटी ने अध्यापिका के नए आदेश को रद्द करने का आग्रह किया है जिससे स्कूली बच्चों की शिक्षा को प्रभावित होने से बचाया जा सके।
उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एसएमसी कमेटी की शिकायत और समस्या पर गंभीरता से विचार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें