स्कूटी की टक्कर से गंभीर घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा से भंगानी मार्ग पर सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी की टक्कर से एक राहगीर घायल हो गया। आरोपी स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। गिरिपार के गांव जामना निवासी बृजभूषण शर्मा पुत्र रंगी राम शर्मा ने शिकायत पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि बुधवार को अपने घर से बेहड़ेवाला के लिए सैर पर निकला था। घर से कुछ ही कदम आगे पहुंचना था। इस बीच एक अज्ञात तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर दो लोग सवार थे, जो जोर की टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। स्कूटी की टक्कर लगने से वह दूर नीचे जा गिरा। इससे बृजभूषण की बाईं आंख पर खरोंचें व नाक-मुंह में चोटें आई हैं। टक्कर लगने के बाद अचेत हो गया। आरोपी स्कूटी सवारों का नाम और पता नहीं जानते। लेकिन, सामने आने पर आरोपियों को पहचान सकते हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।