फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी युवती ने तेजधार हथियार से खुद को किया घायल

विज्ञापन
पांवटा अस्पताल में घायल यु वती का प्राथमिक उपचार करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल के मेलियो में एक प्रवासी युवती ने खुद को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में घायल युवती को परिजनों ने देर रात 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद 25 वर्षीय युवती को नाहन रेफर कर दिया गया हैै। माजरा पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी फरींदा फार्म निवासी अनिल कुमार पुत्र बच्चू लाल के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रवासी मजदूर सांभरी का परिवार थाना माजरा के मेलियो में रहता है। परिवार के सदस्य आसपास क्षेत्रों में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार देर रात परिवार और साथ ही रहने वाले अन्य मजदूरों ने खाना खाया। इसके बाद वे अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। कुछ देर बाद सांभरी राम के परिवार के बीच लड़ाई-झगड़े की आवाजें आने लगीं। पता चला कि सांभरी उसकी पत्नी फूलमति और बेटी राजेश्वरी किसी बात को लेकर कमरे के बाहर बहस कर रहे थे। इस बीच उनकी बेटी राजेश्वरी ने किसी तेजधार हथियार से खुद पर टांग और पेट में वार कर घायल कर लिया। रात को ही 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पांवटा अस्पताल के डॉक्टर सुधी गुप्ता ने कहा कि तेजधार हथियार से खुद पर वार करने से काफी खून बहने से युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसके चलते घायल को नाहन रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर माजरा पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि माजरा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। रात को मेलियो में प्रवासी युवती राजेश्वरी ने परिजनों से बहस के बाद खुद को किसी तेजधार हथियार से घायल कर लिया था। मामला दर्ज कर पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें