फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार अध्यापकों को नौकरी का मौका, बैचवाइज भर्ती 12 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लंबे समय से नौकरी की तलाश में जुटे प्रशिक्षित अध्यापकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग बैचवाइज भर्ती से आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल के 465 पद भरेगा। उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर उमेश बहुगुणा ने बताया कि प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला, नॉन मेडिकल व मेडिकल पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन में 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला के 292 पदों की भर्ती के लिए अनारक्षित सामान्य वर्ग के 121 पदों के लिए 2000 बैच, सामान्य बीपीएल के 30 पदों के लिए 2001 बैच, सामान्य स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित चार पदों के लिए 2006 बैच के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग ली जाएगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के सामान्य वर्ग में 43 पदों के लिए 2003 बैच, बीपीएल के 11 पदों के लिए 2004 बैच व स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित एक पद के लिए अब तक के बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में सामान्य वर्ग के 54 पदों के लिए 2003 बैच, बीपीएल के 12 पदों के लिए 2004 बैच, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित एक पद के लिए अब तक के बैच तक और अनुसूचित जनजाति वर्ग में सामान्य वर्ग के 11 पदों के लिए 2003 बैच, बीपीएल वर्ग के चार पदों के लिए 2006 बैच तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक नॉन मेडिकल के 107 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए अनारक्षित सामान्य वर्ग के 46 पदों के लिए 1999 बैच, बीपीएल वर्ग के 10 पदों के लिए 2002 बैच और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित एक पद के लिए 2006 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य वर्ग के 15 पदों के लिए 2002 बैच, बीपीएल के चार पदों के लिए 2004 बैच, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित एक पद के लिए अब तक के बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग ली जाएगी। अनुसूचित जाति वर्ग में सामान्य वर्ग के 20 पदों के लिए 2005 बैच, बीपीएल के चार पदों के लिए 2009 बैच व अनुसूचित जनजाति वर्ग में सामान्य वर्ग के पांच पदों के लिए 2007 बैच व बीपीएल वर्ग के एक पद के लिए अब तक के बैच के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक मेडिकल के 66 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए अनारक्षित सामान्य वर्ग के तीन पदों के लिए 2000 बैच, सामान्य भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित 42 पद के लिए 2010 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में बीपीएल श्रेणी के एक पद के लिए 2012 बैच, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित 9 पदों के लिए 2010 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग में सामान्य श्रेणी के एक पद के लिए 2005 बैच व भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित पंाच पदों के लिए 2015 बैच, अनुसूचित जनजाति वर्ग में सामान्य वर्ग के एक पद के लिए 2005 बैच व भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित 4 पदों के लिए अब तक के बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें