फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीआई राजबन में दूसरे दिन भी सीमेंट ढुलाई बंद

विज्ञापन
truck strike
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सीसीआई उद्योग राजबन में माल ढुलाई विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। सीमेंट से लददे ट्राले 2 दिनों से इकाई परिसर के भीतर ही हैं। बुधवार को प्रशासन के साथ ट्रक यूनियनों व इकाई प्रबंधन की प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। विवाद को देखते हुए प्रशासन ने कंपनी परिसर में पुलिस जवानों को तैनात कर दिया है।
करीब तीन दशकों से ट्रक ऑपरेटर सोसायटी पांवटा सीसीआई से सीमेंट ढुलाई का कार्य कर रही है। केंद्र सरकार के उपक्रम सीसीआई राजबन में सीमेंट ढुलाई का टेंडर इस वर्ष दिल्ली से सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रांसपोर्ट सोसायटी को मिला। इससे ट्रक ऑपरेटर सोसायटी व इकाई प्रबंधन के बीच विवाद हो गया है।
विज्ञापन

ट्रक सोसायटी ने राजबन कंपनी प्रबंधन से करीब 1.84 करोड़ बकाया किराया राशि मांगी है। मंगलवार को ऑपरेटरों ने ढुलाई कार्य रोक दिया था जिससे ट्रक ऑपरेटरों के बीच तनाव बढ़ गया। इकाई के महाप्रबंधक मंगलवार को कहीं बाहर थे। इसलिए विवाद के निपटारे को सभी पक्षों के बीच बुधवार को एसडीएम पांवटा की अध्यक्षता में बैठक रखी गई थी लेकिन बुधवार को भी समझौता बैठक नहीं हो सकी। इसके चलते दूसरे दिन भी सीमेंट ढुलाई कार्य पूरी तरह ठप्प रहा। सीसीआई राजबन गेट के आसपास पुलिस जवान तैनात हैं।
उधर, एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा व डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच 20 अप्रैल को बैठक होगी जिससे राजबन ढुलाई विवाद को सुलझाया जा सके।
.....
विवाद निपटाना जरूरी : प्रदीप सिंह
सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रांसपोर्ट सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि ढुलाई विवाद निपटाने को गंभीरता से प्रयास जरूरी है। सोसायटी को सीसीआई कंपनी में माल ढुलाई टेंडर मिला है। मामले में प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन

--
नहीं हो सकी समझौता बैठक : बलजीत नागरा
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि बुधवार को प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। शिलाई विस क्षेत्र में मंत्री के कार्यक्रम के चलते डीएसपी समेत अधिकारी व्यस्त रहे। इसकी वजह से बैठक स्थगित होने की उन्हें सूचना मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें