फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तार टूटने घास में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली की तार टूटने से घास में लगी आग
दो गांवों के दर्जनों ग्रामीणों की घास जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
राजगढ़ तहसील के पझौता क्षेत्र में बिजली की तार टूट जाने से सूखी घास में आग लग गई जिस वजह से किसानों की सर्दी के लिए एकत्रित कर रखी गई सारी घास जलकर राख हो गई। यह घास किसानों ने पशुओं के चारे के लिए एकत्रित कर रखी थी। यह घटना राजगढ़ के पझौता क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाया सनौरा के गांव शाया में सोमवार को दिन में तीन बजे पेश आई।
शाया निवासी राजेश भंडारी ने बताया कि करीब तीन बजे बिजली की तार टूट गई जिससे निकली चिंगारी ने सूखी घास में आग लगा दी। यह आग देखते ही देखते बड़े क्षेत्र में फैल गई। आग ने इस कदर भयंकर रूप धारण किया कि वह शाया के साथ लगते धनेश्वर गांव भी पहुंच गई। आग को लगातार फैलता देख क्षेत्र के राजेश भंडारी, राकेश, महेंद्र, विक्रम, अमन, रूपेंद्र, रतन, अनिल, अर्चना, विद्यानंद, राम प्रकाश, हीरा सिंह, सेवा राम, सत्यपाल, पवन व नरेंद्र आदि दर्जनों ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयत्न किया लेकिन आग पर काफी देर बाद काबू पाया जा सका। तब तक ग्रामीणों की सारी घास खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाया निवासी पंडित रामस्वरूप ने बताया कि घास को काटकर सर्दियों के लिए इकट्ठा कर रखा हुआ था। घास जलने से अब कई माह तक पशुओं को घास की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
---
-वेद प्रकाश-- तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें