फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरनेश, बलदेव और विनय समेत कुल 13 ने भरे नामांकन पत्र

विज्ञापन
election commission india
विज्ञापन
संगड़ाह/ शिलाई/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सिरमौर जिले में कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने बैंडबाजे, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर जोरदार रैली निकालते हुए अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भीड़ जुटाकर नेताओं ने अपनी-अपनी भुजाओं की ताकत दिखाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन



पांवटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी किरनेश जंग ने दमखम के साथ अपना पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ वीरभद्र सिंह की लहर चलती है। केंद्र सरकार की नाकामियों से जनता में रोष है। ब्लॉक कांग्रेस इकाई अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि टिकट मिलने के बाद अधिकतर नेता एक मंच पर आ गए हैं। टिकट के लिए आवेदन करने वाले कई नेता भी इस दौरान एक मंच पर दिखे।


शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए एडीएम कार्यालय में कुल पांच उम्मीवारों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। शिलाई में भाजपा उम्मीदवार बलदेव तोमर और कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने जोरदार रैली निकालते हुए पर्चे दाखिल किए। इसके बाद दोनों नेताओं ने रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन



रेणुका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने लगभग दो बजे एसडीएम जीवन सिंह नेगी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। संगड़ाह बाजार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार रैली निकालकर अपनी शक्ति का भी इस अवसर पर प्रदर्शन किया।
इसी दौरान रेणुका से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हृदय राम ने भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए नामांकन की तमाम औपचारिकताएं पूरी कीं।
उधर पच्छाद से कांग्रेस टिकट नहीं मिलने पर रतन कश्यप ने आजाद उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंक दी है। उन्होंने भी अपना नामांकन आज दाखिल किया।
बॉक्स के लिए--
इन्होंने भरे नामांकन पत्र
रेणुका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विनय कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार हृदय राम, पच्छाद से रतन कश्यप, बलदेव कश्यप, पांवटा से किरनेश जंग, स्वाभिमान पार्टी के नाथू राम चौहान, निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र, अनिल कुमार, गोविंद बल्ल डंडवाल ने पर्चा दाखिल किया। जबकि शिलाई से भाजपा के बलदेव तोमर, कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान, आजाद प्रत्याशी केदार सिंह जिंदान, कपिल देव और मनी राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें