अमर उजाला ब्यूरो
नाहन(सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला निहोग में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें निबंध लेखन, चित्रकला व नारा लेखन शामिल रहे।
इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्याध्यापक विनय सैनी ने विद्यार्थियों को एड्स जैसी घातक बीमारी के लक्षणों, उसके फैलने के कारणों व बचाव के उपायों से भी अवगत करवाया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में निबंध लेखन में दसवीं कक्षा की मानसी प्रथम, आरती द्वितीय तथा अंकित तृतीय स्थान पर रहीं।
चित्रकला में अंकिता, कुलदीप व नेहा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि नारा लेखन में अमन प्रथम, मोनिका द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्याध्यापक विनय सैनी, देवराज ठाकुर, विवेक कौशिक, चेतना शर्मा, सुदेश कुमारी, एसएमसी अध्यक्षा बाला देवी उपस्थित रहीं।
---चित्रकला में अंकिता, निबंध में मानसी प्रथम
निहोग स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस