फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में 15 हजार श्रद्घालुओं ने नवाया शीश

Sun, 02 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन  (सिरमौर)।पहले शारदीय नवरात्र पर जिला सिरमौर के मंदिर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो उठे। भगवती माता के कई मंदिरों में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। त्रिलोकपुर स्थित उतरी भारत के प्रसिद्घ शक्तिपीठ महामाया बाला सुंदरी मंदिर में पहले दिन 15 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। वहीं हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर, जमटा स्थित महामाया बाला सुंदरी मंदिर, नाहन के कालीस्थान स्थित काली माता के मंदिर कोलर के कटासन स्थित कटासन माता के मंदिर में भी हजारों श्रद्घालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर मंदिर में सुबह चार बजे पूजा-अर्चना के बाद माता के दर्शनों के लिए कपाट खोल दिए गए। कई श्रद्घालु मंदिर में माथा टेकने के लिए पहले दिन ही पहुंच गए थे। सुबह के समय लोगों ने कतारों में खड़े होकर माता के दरबार में माथा टेका।
 बाक्स
छह लाख रुपये की राशि का चढ़ा चढ़ावा
महामाया बाला सुंदरी मंदिर में पहले दिन पांच लाख 93 हजार 998 रुपये की नकद राशि श्रद्घालुओं ने माता के दरबार में अर्पित की। इसके अलावा एक ग्राम 800 मिलीग्राम सोना व 180 ग्राम चांदी भी चढ़ाई गई। मंदिर न्यास के अधिकारी आरडी हरनोट ने बताया कि पहले नवरात्र पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान छह लाख के करीब नकदी माता को चढ़ी। 15 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने बताया कि श्रद्घालुओं ने सोना व चांदी भी माता के चरणों में चढ़ाई। उन्होंने बताया कि जिला व पुलिस प्रशासन ने मंदिर में श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

------------
भंगायणी व कालीस्थान मंदिर में जुटी भीड़
उधर, हरिपुरधार स्थित माता भंगायणी मंदिर व नाहन के कालीस्थान मंदिर में भी श्रद्घालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्घालुओं ने कतारों में खड़े होकर माता के दीदार किए। माता के चरणों में श्रद्घालुओं ने हलवा व घी आदि अर्पित किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें