-लंबित बिजली बिल भुगतान न करने पर बोर्ड ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल कालाअंब के तहत बिजली बिलों का लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 15 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्युत उपमंडल कालाअंब की ओर से 450 बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इन सभी उपभोक्ताओं पर करीब 75 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। नोटिस जारी होने के बाद 283 उपभोक्ताओं ने अपने लंबित बिलों का भुगतान करते हुए लगभग 18 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। वहीं बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले 15 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विभाग ने काट दिए।
विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान जारी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिजली बिल जल्द जमा करवाएं, ताकि कनेक्शन कटने जैसी असुविधा से बचा जा सके। संवाद