फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर संघ चंडीगढ़ ने हिमाचल निर्माता को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर संघ चंडीगढ़ ने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में आयोजित किया गया। सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ इकाई अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और महासचिव पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. परमार को हिमाचल निर्माता कहा जाता है। वह उच्च कोटि के राजनेता, विद्वान और लोकप्रिय नेता थे। डॉ. परमार ने हिमाचल राज्य के निर्माण के लिए अथक प्रयास किया। उनके पुरजोर प्रयासों से हिमाचल अस्तित्व में आया, जिसके बाद इसका विस्तार हो सका। डॉ. परमार ने सादगी भरा जीवन जिया और हिमाचल के समग्र विकास और आपसी भाईचारे पर बल दिया। जीवन भर जनहित के कार्यों में लगे रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिरमौर संघ चंडीगढ़ के राजेंद्र शर्मा, दिनेश चौहान, मंगत राम, मयंक चौहान, अश्वनी तोमर, जय प्रकाश और विशाल समेत सिरमौर इकाई के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें