अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक माजरा में हुई। इसकी अध्यक्षता माजरा थाना के प्रभारी सेवा सिंह ने की। बैठक में माजरा बाजार में हो रही अवैध पार्किंग पर नकेल कसने की वकालत की गई।
क्लब के प्रधान भजन चौधरी, ऑटो यूनियन अध्यक्ष आशिक अली, भारत भूषण, सोढ़ी सिंह आदि ने कहा कि बाजार में अवैध पार्किंग हो रही है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बैंक, डाकघर आदि के सामने और बाजार में लंबे समय तक वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने क्लब को एक बैठक व्यापारियों के साथ करने की भी सलाह दी। ताकि अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाया जा सके। इस मौके पर रोड़ सेफ्टी क्लब के राजेश तोमर, सोढ़ी सिंह, भारत भूषण, पंचराम, नदीम आशिक अली, सेवा सिंह, यातायात पुलिस से दिनेश कुमार, तेजिंद्र सिंह, मामराज आदि मौजूद रहे।