फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू मनाली लागा मेला..., पर जमकर नाचीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कुल्लू मनाली लागा मेला’ पर मचाया धमाल
विज्ञापन

सराहां कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। सराहां कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य प्रवीण मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसका आगाज छात्राओं ने लोकनृत्य पेश कर किया। इसके बाद पूजा, चांदनी, सुनेहा और सखियों ने काला बाशा कौवा तेरे अंगने..., और कुल्लू मनाली लागा मेला.., गीतों पर शानदार नृत्य पेश कर जमकर तालियां बटोरीं। निकिता, चांदनी, मीरा देवी और आरती ने पंजाबी भंगड़ा पेश कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने विवि परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली आरती, मीरा देवी, पूजा देवी, सुनेहा शर्मा, निकिता, चांदनी मेहता और प्रितिका देवी को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा, रावमापा के प्रधानाचार्य जिया लाल नेगी, सभी प्रवक्ता, कॉलेज स्टाफ, विद्यार्थीगण और अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें